सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स के अधिकारियों की बैठक हुई। 20वीं वाहिनी एसएसबी के डुमरा स्थित पकटोला मुख्यालय में आयोजित बैठक में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक की शुरुआत दोनों देशों के उप महानिरीक्षकों को सम्मान गार्ड की सलामी और भारत एवं नेपाल के राष्ट्रगान के वादन के साथ हुई। इसके बाद अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया।

सीमा सुरक्षा पर समन्वय बैठक में संभावित सुरक...