सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सेटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट वापसी की मांग को लेकर सोमवार को पुनौरा, खैरवा, सांखी, मनियारी, अन्हारी, मारर सहित अन्य गांवों के दर्जनों किसानों ने मशाल जूलूस निकाला। यह जूलूस पुनौरा बाजार चौक से जानकी मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचकर समाप्त हुआ। किसान सेटेलाईट सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस लो, जमीन छीनना बंद करो, गांव उजड़ना बंद करो, संपति का संवैधानिक अधिकार छीनना बंद करो, 45%लैंड पुलिंग वापस लो, लैंड लॉक शीघ्र हटाओ जैसे नारे लगा रहे थे। मशाल जूलूस की समाप्ति के बाद सभी किसान जानकी मंदिर पंहुचकर सीता मैया से प्रार्थना किया कि सीएम सम्राट चौधरी किसान-मजदूर विरोधी सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस ले लें। यह भी पढ़ें- सेटेलाइट सिटी के विरोध में धरना किसानों को शक्ति दें कि अपने संघर्ष में सफल हो। जूलूस में शामिल...