सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- Sitamarhi News: प्रलयंकर सुरसंड। सीएचसी की कथित भूमि के एक हिस्से की बिक्री को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। इस मामले में 'हिन्दुस्तान' अखबार में प्रकाशित खबर के बाद शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने दावा किया कि विवादित भूमि सीएचसी परिसर का हिस्सा होने के साथ-साथ रामजानकी मंदिर की जमीन भी है। उनका कहना है कि दशकों तक इसी भूमि पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अस्पताल कर्मियों के सरकारी आवास रहे हैं और यह हमेशा अस्पताल परिसर के रूप में उपयोग में रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल की रात हुई अगलगी की घटना कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियो...