सीतामढ़ी, नवम्बर 19 -- Sitamarhi News: बथनाहा। क्षेत्र के बैरहा बराही पंचायत के मुखिया रमेश कुमार की मुश्किलें प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को ले बढ़ गई हैं। छठ पूजा के पारण के अवसर पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुखिया रमेश कुमार सहित पांच के विरुद्ध बथनाहा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पर छापेमारी भी की गई। गांव में छठ पूजा के पारण के मौके पर रात के समय कथित तौर पर बिना किसी आधिकारिक अनुमति के एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर इस आयोजन पर कड़ी आपत्ति जताई गई। पुलिस के इस हस्तक्षेप के बाद स...