सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सरकारी सामग्रियों एवं सेवाओं की ऑनलाइन अधिप्राप्ति को लेकर समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। वित्त विभाग के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण में सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों, संबंधित जांचकर्ता एवं कार्यकर्ता को जीईएम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

ऑनलाइन खरीदारी की दी जानकारी निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक सत्यम कुमार ने पदाधिकारियों और कर्मियों को पोर्टल के विभिन्न प्रावधानों तथा सामग्रियों एवं सेवाओं की ऑनलाइन अधिप्राप्ति की प्रक्रिया समझाई। प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

वित्तीय अनुशासन पर जोर जिला पदाधिकारी ने ...