सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के सरकारी अस्पतालों में ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध होने से हृदय रोगों की समय पर पहचान और बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। जनवरी से अब तक जिले में करीब 40 हजार लोगों की ईसीजी जांच की जा चुकी है। इसमें अकेले सदर अस्पताल सीतामढ़ी में करीब 20 हजार लोगों की मुफ्त ईसीजी जांच हुई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से 30 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुषों को हृदय की जांच के लिए ईसीजी कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल में हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मियों को हृदय रोग के प्रमुख कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और जरूरी सावधानियों की जान...