सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- Sitamarhi News: शिवहर। प्रमुख सामाज सेवी, विनोबा भावे के भूदान आंदोलन के सहकर्मी एवं पूर्व मुखिया डॉ. लक्ष्मण प्रसाद सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके पैतृक गांव मंगुराहा स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जीवनभर निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा में समर्पित रहे। मौके पर ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उनके पिता का पूरा जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने गांव और गरीबों के लिए एक नेत्र अस्पताल का सपना देखा था। उनकी प्रेरणा से मुजफ्फरपुर में लक्ष्मण आई हॉस्पिटल की स्थापना की गई थी, जहा संपूर्ण जिले के नेत्र रोग के मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष अखिलेश्वर प्...