Sitamarhi News: सदर अस्पताल से फरार बंदी को डुमरा से किया गिरफ्तार
सीतामढ़ी, नवम्बर 18 -- Sitamarhi News: डुमरा। सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुए बंदी विजय महतो को डुमरा पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। डुमरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे थाना क्षेत्र के कुमार चौक के आसपास से दबोच लिया। अस्पताल से फरारी के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बंदी की गिरफ्तारी के लिए मिली सूचना पर थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ छापेमारी की और उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद डुमरा थानाध्यक्ष ने नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद नगर थाना की पुलिस डुमरा पहुंची और गिरफ्तार बंदी को अपने साथ ले गई।
अस्पताल से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ था बंदी मालूम हो कि भुतही थाना क्षेत्र के कचोर वार्ड दो निवासी आशनारायण महतो का पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.