सीतामढ़ी, जुलाई 24 -- Sitamarhi News: शिवहर। सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का गुरुवार को एसडीओ डॉ.अनंत कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ी लापरवाही उजागर हुई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अधिकांश चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए। रोस्टर के अनुसार जिनकी तैनाती थी, उनमें से अधिकांश निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद बिना किसी सूचना के गायब थे। वहीं सुबह आठ बजे खुलने वाला मरीजों का पंजीकरण काउंटर भी करीब नौ बजे तक बंद मिला, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अस्पताल में लापरवाही निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी विभाग में चार में से तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में देखने को मिली। वहां तैनात अधिकृत व्यक्ति ...