सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। मानसून की बेरुखी और उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, पेट की बीमारी, कमजोरी और चक्कर आने जैसी शिकायतों से परेशान हैं। शुक्रवार को सदर अस्पताल की ओपीडी में 803 मरीज पहुंचे। सामान्य ओपीडी के साथ आपातकालीन विभाग में भी मरीजों की संख्या बढ़ी रही। तेज धूप और गर्मी के कारण कई मरीज कमजोरी, चक्कर और बेहोशी की स्थिति में अस्पताल पहुंचते दिखे। निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ी हुई है। सदर अस्पताल के सामान्य ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव और भीषण गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। गर्मी में शरीर में पानी और जरूरी लवण की कमी ...