Sitamarhi News: सदर अस्पताल : इलाज नहीं मिलने पर मरीज और डॉक्टर में नोकझोंक
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार को स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। ओपीडी बंद रहने और डॉक्टरों की अनुपलब्धता से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान इलाज नहीं मिलने से नाराज एक मरीज और डॉक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ते देख सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। शनिवार सुबह से ही ओपीडी पर्चा काउंटर और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जुटी रही। दूर-दराज के गांवों से आए मरीज घंटों तक इलाज की उम्मीद में इंतजार करते रहे। कई मरीज दर्द और बीमारी से परेशान दिखे, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें- Sasaram News: डॉक्टरों की हड़ताल के तीसरे दिन सरकारी इलाज की सांसें अटकीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.