सीतामढ़ी, अक्टूबर 23 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में नवनियुक्त 62 स्टाफ नर्स, तकनीशियन और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए संवेदीकरण सत्र आयोजित किया गया। इसमें मरीजों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, धैर्य और प्रभावी संवाद के महत्व पर जोर दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. आरके यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों के साथ मानवीय व्यवहार करना भी है। धैर्य, सेवा भावना और सकारात्मक संवाद गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के आधार हैं।पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में सहानुभूति, सक्रिय रूप से सुनने और अहिंसक संवाद के तरीके बताए गए। 'सेल्फ चेंज टू सिस्टम चेंज' के मंत्र के साथ कर्मियों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में सुधार लाकर स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गय...