Sitamarhi News: सड़क हादसे में युवक की मौत पर गुस्साए लोगों ने किया मार्ग जाम
सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- Sitamarhi News: परसौनी। थाना क्षेत्र के एनएच-227 पर धोधनी गांव स्थित महावीर मंदिर के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को डायल-112 की टीम इलाज के लिए पीएचसी परसौनी ले गई, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के पररी गांव निवासी रामबली बैठा के 35 वर्षीय पुत्र संजीत बैठा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के चुल्हाई पूर्वे के 30 वर्षीय पुत्र सुशील पूर्वे के रूप में की गई है।बताया जाता है कि दोनों बाइक से परसौनी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धोधनी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.