सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी परिहार प्रखंड के बराही स्थित सरकारी स्कूल की 8 वर्षीय छात्रा शैलतू ने गंभीर सड़क हादसे के बाद जिंदगी की जंग जीत ली है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा मानव श्रृंखला कार्यक्रम से लौटने के दौरान 16 अगस्त को एक ऑटो की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सिर में गहरी चोट लगने के कारण वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई थी। घटना के बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परिहार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रिची पांडे ने सिविल सर्जन डॉ. रवींद्र कुमार यादव को बच्ची के समुचित उपचार के निर्देश दिए। वहीं परिहार विधायक गायत्री देवी और पूर्व विधायक रामनरेश यादव भी अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हा...