सीतामढ़ी, सितम्बर 19 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अपर समाहर्ता (राजस्व) संजीव कुमार की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एडीएम ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण व सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े भारी वाहनों पर नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया। सप्ताह में दो दिन विशेष जांच अभियान चलाने को कहा। ड्रंकन ड्राइविंग पर रोक के लिए पुलिस, मद्यनिषेध और परिवहन विभाग को मुख्य मार्गों व संवेदनशील स्थानों पर जांच करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...