Sitamarhi News: सड़क पर बेहोशी की हालत में मिला युवक, हालत गंभीर
सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। क्षेत्र के हरिनगर-नयाटोल सड़क पर स्थित पुल के पास रविवार सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर युवक पर पड़ने के बाद सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी गई। इसके बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोखड़ा पहुंचाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल, सीतामढ़ी रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर बोखड़ा पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक के पास से एक आधार कार्ड बरामद किया है, जिसके आधार पर उसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बिसंभरपट्टी निवासी 26 वर्षीय संजीत राय के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया किसी जहरील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.