सीतामढ़ी, अगस्त 28 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता बीडीओ रीतेश कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नेपाल में आयी बाढ़ के पानी को लेकर भारी तबाही से बचने के विभिन्न तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बागमती नदी में आने वाली बाढ़ के पानी से बचाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों को 24 घंटे सर्तक रहने की आवश्यकता पर बल दिया गया। ताकि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटा जा सके। बैठक में सीओ किशुन दयाल राय, थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर, प्रमुख प्रतिनिधि नागेन्द्र राय, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुखिया रणजीत कुमार, हेमंत कुमार मिश्र, रणजीत दास, विजय प...