Sitamarhi News: संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत
सीतामढ़ी, अगस्त 23 -- Sitamarhi News: पिपराही। थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव में शनिवार को एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक कमोद महतो चेतन महतो का पुत्र है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर जाकर आवश्यक जांच पड़ताल की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि 35 वर्षीय कमोद का शव उसके अपने दरवाजा पर पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनो को सौंप दिया गया है। जबकि परिजनो द्वारा अभी तक आवेदन नही दिया गया है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम आवेदन प्राप्त होने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.