सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में समरसता संकल्प अभियान के तहत प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। शुभारंभ बीडीओ अमित कुमार अमन, सीओ गजानंद महतो तथा प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर लखमिनिया टोला तक पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने संत गुरु रविदास के समानता, मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान संत रविदास के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को अपनाये समाज यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों ने सामाजिक एकता, भाईच...