सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: मनीष झा सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रीकृष्ण सिंह (श्रीबाबू) तथा अमर बलिदानी रामफल मंडल की प्रतिमा स्थापित कराने की पहल तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति की हुई बैठकप्रतिमाओं की स्थापना के लिए अनुरोध सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इसकी जानकारी जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिवेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।सांसद का पत्र और महापुरुषों का योगदान डॉ. शिवेश कुमार ने बताया कि सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि जिला मुख्यालय में श्रीबाबू और रामफल मंडल की प्रतिमाएं स्थापित होने...