सीतामढ़ी, जुलाई 31 -- Sitamarhi News: ज्ञान रंजन सीतामढ़ी। हलेश्वरनाथ मंदिर में श्रावणी मेला की तैयारियों का निरीक्षण शुक्रवार को डीडीसी श्वेता भारती ने किया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तैयारी की समीक्षा निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्...