सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- Sitamarhi News: पुपरी। शहर स्थित बलिया हाउस में सक्षम के द्वारा महर्षि अष्टावक्र की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर बिहार के प्रांत के अध्यक्ष संजय कुमार, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार, राजकुमार जोशी, अधिवक्ता अंजनी कुमार एवं डॉ. अजय कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी ने महर्षि अष्टावक्र तथा भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। संगठन के उत्तर बिहार प्रांत अध्यक्ष संजय कुमार ने सक्षम की परिकल्पना पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्त राजकुमार जोशी एवं डॉ. मृत्युंजय कुमार ने महर्षि अष्टावक्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महर्षि अष्टावक्र ज्ञान, त्याग और आत्मबल के प्रतीक थे।आठ जगहों से टेढ़े होने के बावजूद उन्होंने ...