सीतामढ़ी, सितम्बर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को नगर के विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर, नगर के जानकी स्थान मंदिर, दुर्गा मंदिर, नगर थाना परिसर स्थित बाबा मनोकामना नाथ मंदिर, हलेश्वरनाथ मंदिर, बगही धाम स्थित धनेश्वर महादेव मंदिर सहित राजोपट्टी के राजेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले अनंत सूत्र को विधि-विधान से बांह पर बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की। ज्योतिषाचार्य अरुण कुमार झा ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर पीले धागे में 14 गांठ बांधकर उपवास रखने और भगवान विष्णु की कथा सुनने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: धूमधाम से मनी अनंत पूजा, मंदिरों में उमड...