सीतामढ़ी, नवम्बर 20 -- सीतामढ़ी में बाबा श्याम का जन्मोत्सव Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के खेमका कॉलोनी स्थित श्याम कुंज के श्री श्याम मंदिर में कार्तिक सुदी ग्यारस पर शुक्रवार को बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सुबह से ही मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंगला आरती, महाआरती और निशान अर्पण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मोत्सव को लेकर बाबा श्याम का सैकड़ों फूल-मालाओं से भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को रंगीन बल्बों और गुब्बारों से सजाया गया था। सुबह महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने बाबा को निशान अर्पित किए। इसके बाद मंगला आरती और महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने परिवार सहित शामिल होकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर क...