सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- Sitamarhi News: उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में सरकारी नलकूप किसानों के लिए राहत देने के बजाय शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं। अधिकांश सरकारी नलकूप बिजली आपूर्ति की समस्या, मोटर खराब होने तथा अन्य तकनीकी खामियों के कारण लंबे समय से बंद पड़े हैं। इसका सीधा असर खेती पर पड़ रहा है। बारिश नहीं होने से किसानों ने धान की रोपनी शुरू तो कर दी है। लेकिन सिंचाई के लिए उन्हें निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: जमा कर दी रकम, अब सामान को किसान काट रहे चक्करनिजी नलकूपों पर निर्भरता निजी नलकूपों से पटवन कराने में किसानों को अधिक खर्च उठाना पड़ रहा है। डीजल व बिजली की बढ़ती लागत के कारण प्रति घंटे सिंचाई का खर्च बढ़ गया है। जिससे खेती की लागत में लगातार इजाफा हो रहा है। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह स्थित...