Sitamarhi News: शिविर में 51 दिव्यांगों की जांच हुई
सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। दिव्यांगता प्रमाणीकरण सह यूडीआईडी निर्माण और उपकरण के लिए सोमवार को आयोजित शिविर में 51 दिव्यांगों की जांच की गई। एमएस मधुबन में आयोजित इस शिविर के संचालन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी झा, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शिल्पी कुमारी, नेत्र सहायक विमलेंदु कुमार, रश्मि कुमारी सिंहा, संसाधन शिक्षक अशोक कुमार मिश्र, अविनाश कुमार तिवारी, सिद्धार्थ राय, बीइओ अभय कुमार, प्रभारी हेडमास्टर अरुण कुमार झा आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। जांच उपरांत प्रमाण पत्र के लिए 14, यूडीआईडी के लिए चार, उपकरण के लिए आठ दिव्यांग चिन्हित किए गए। जबकि 12 दिव्यांगों को रेफर भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.