सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- Sitamarhi News: शिवहर। कलेक्ट्रेट स्थित एसपी के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी शैलेंद्र सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना। एसपी ने बारी-बारी से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। दो पुलिस अधिकारियों को मिली प्रोन्नति: शिवहर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरूवार को आयोजित पाइपिंग सेरेमनी में एसपी शैलेंद्र सिंह ने दो सार्जेंट को सार्जेंट मेजर पद पर पदोन्नति मिलने पर उनके कंधों पर सितारा लगाकर अलंकृत किया। समारोह में सार्जेंट अभय कुमार एवं सार्जेंट कन्हैया कुमार को सार्जेंट मेजर पद पर पदोन्नत होने के बाद सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- एसएसपी ने सुनी...