सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर शनिवार को सीतामढ़ी पहुंचे। शहर के दोस्तपुर स्थित होटल में आयोजित तिरहुत शिक्षक-स्नातक संवाद में उन्होंने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्याम नंदन यादव और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. विमोहन कुमार के समर्थन में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के सातवें वेतनमान, बेरोजगारी और राजनीतिक दलों की जवाबदेही को लेकर अपनी बात रखी। प्रशांत किशोर ने कहा कि एमएलसी चुनाव सरकार बनाने या गिराने का चुनाव नहीं है। यह सरकार को जवाबदेह बनाने, शिक्षकों के वेतनमान और अपने बच्चों के रोजगार के लिए आवाज उठाने का अवसर है। उन्होंने कहा, "नेताओं को जिताया, पार्टियों को जिताया, जातियों को जिताया, एक बार खुद को और अपने बच्चों को जिताइ...