सीतामढ़ी, जुलाई 30 -- Sitamarhi News: रमेश कुमार परिहार। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सतर्कता से एक नाबालिग नेपाली किशोरी को संभावित मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया गया। एसएसबी ने एक युवक को हिरासत में लिया, जो किशोरी को शादी का झांसा देकर गुजरात ले जाने की कोशिश कर रहा था। यह कार्रवाई भगवतीपुर सीमा चौकी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 315/2 के पास नियमित गश्त के दौरान की गई। समवाय लालबंदी के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में गश्ती दल ने नेपाल की ओर से आ रहे एक युवक और किशोरी को संदिग्ध स्थिति में रोककर पूछताछ की。 यह भी पढ़ें- मानव तस्करी रोकथाम को लेकर जागरूकता रैली निकालीजांच की प्रक्रिया जांच में युवक की पहचान नेपाल के सरलाही जिले के चंद्रनगर निवासी 24 वर्षीय दिनेश कुमार महतो के रूप में हुई। किशोर...