सीतामढ़ी, अगस्त 5 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने तथा गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर रुन्नीसैदपुर थाना में मुख्य आरोपी समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव के एक युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी को इसकी जानकारी दी तो पहले उसे शादी का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में आरोपी और उसके परिजनों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा दे संबंध बनाए, गर्भपात न कराने पर धमकाया आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर आरोपी पक्ष के...