सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड थाना परिसर में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कुमार आलोक और एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और पूजा समितियों के सदस्यों से त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक की शुरुआत में अधिकारियों ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। एसडीएम कुमार आलोक ने कहा कि त्योहार जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आता है। इसलिए सभी लोगों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाना चाहिए। शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और किस...