सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। अमर सपूत रामफल मंडल के शहादत दिवस के अवसर पर 23 अगस्त को आयोजित प्रतिमा अनावरण एवं शहीदी मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके पैतृक गांव मधुरापुर स्थित मेला ग्राउंड में नवनिर्मित टावर पर शहीद रामफल मंडल की छह फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। मकराना पत्थर से निर्मित यह प्रतिमा जयपुर से मंगाई गई है। समारोह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मेला ग्राउंड में भव्य मंच का निर्माण किया गया है, जिसे फूलों और बैनरों से सजाया जा रहा है। वहीं अतिथियों के स्वागत के लिए रास्ते में दर्जनों तोरण द्वार बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शहीद रामफल मंडल को दी गई श्रद्धांजलि तैयारी समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया सियाराम मंडल एवं सचिव भरत मंडल ने बताया कि...