सीतामढ़ी, नवम्बर 14 -- Sitamarhi News: सुप्पी। थाना क्षेत्र के कोठिया राय गांव के समीप बाइक पर प्लास्टिक के बोरा मे ले जा रहे 368 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनी खूर्द गांव निवासी संतोष कुमार के रुप में की गयी है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अंर्तगत सुप्पी थाना में एफआईआर की गयी है। इसमें गिरफ्तार शराब धंधेबाज संतोष कुमार को आरोपित करते हुए न्यायिक हिरासत में शनिवार को सीतामढ़ी भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...