सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शराब के मामलों में कार्रवाई में शिथिलता बरतना बोखड़ा और गाढ़ा थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी अमित रंजन ने दोनों थानाध्यक्षों को जमकर फटकार लगाई। शराब से जुड़े मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर दोनों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। एसपी ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसपी ने थानावार कांडों की बारीकी से समीक्षा की। कांडों के निष्पादन, गिरफ्तारी और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: पर्व त्योहारों को लेकर थानाध्यक्षों को एलर्ट रहने का निर्देशलक्ष्य पूरा नहीं करने वाले थानाध्यक्षों ...