सीतामढ़ी, जुलाई 17 -- Sitamarhi News: सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। नेपाल से होने वाली अवैध शराब तस्करी की मुखबिरी योगेन्द्र सहनी की जान पर भारी पड़ गई। तस्करों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ तो उन्होंने पहले बदला लेने की साजिश रची, फिर सुपारी देकर योगेन्द्र को गोलियों से छलनी कर दिया।

हत्या का रहस्य करीब दो महीने तक यह हत्याकांड रहस्य बना रहा, लेकिन वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार छापेमारी के बाद एसटीएफ व जिला पुलिस ने योगेन्द्र सहनी हत्याकांड के पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के इमली बाजार निवासी अभिषेक कुमार पटेल, पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा वार्ड 06 निवासी अरविन्द कुमार उर्फ कारी व अमकम कुमार और रीगा थाना क्षेत्र के इम...