सीतामढ़ी, नवम्बर 2 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर में शराब की होम डिलीवरी करने निकले दो धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मेहसौल पुलिस ने शांति नगर में घेराबंदी कर दोनों को 13.5 लीटर विदेशी शराब और बाइक संग पकड़ लिया। आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोट बाजार निवासी विक्रम कुमार उर्फ गोलू और शशि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइक से शराब की खेप लेकर शांति नगर चौक की ओर जा रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने शराब के साथ बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...