Sitamarhi News: शराबकांड का आरोपित मुजफ्फरपुर से धराया
सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पुनौरा थाने की पुलिस ने शराब मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पताही निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की कार्रवाई से फरार आरोपितों में हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि मनीष कुमार शराब से जुड़े मामले में फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित घर पर आकर रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर मुजफ्फरपुर जिले के पताही स्थित उसके घर पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने का प्रयास करता, इससे पहले ही टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.