सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार की सुबह आईएमए एवं एपीआई सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में "स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन" का संदेश देते हुए जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली कारगिल चौक स्थित पॉपुलर हार्ट क्लिनिक परिसर से शुरू होकर मुख्य पथ होते हुए रेडक्रॉस परिसर पहुंची। रैली का नेतृत्व स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री सुनील कुमार पिंटू ने किया। मौके पर विधायक श्री पिंटू ने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरुषोत्तम कुमार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सकों द्वारा जन जागरूकता के माध्यम से लोगों को हृदय रोगों से बचाव का संदेश देना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: विश्व हृदय दिवस पर चिकित्सकों ने नि...