सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सीतामढ़ी शहर के मेहसौल पूर्वी राइन मोहल्ला वार्ड 26 में बुधवार रात दो महिलाओं के बीच चल रहा विवाद अचानक उग्र हो गया। इस दौरान ईंट पत्थर चलने लगे, तभी पत्थर एक बुजुर्ग को लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मेहसौल वार्ड 26 निवासी शौकत राइन के रूप में की गयी है। वह रेलवे मालखाना में कूली का काम करता था। जानकारी के अनुसार दो किराएदार महिलाओं के बीच विवाद चल रहा था। देखते-देखते तीन-चार घंटे से विवाद चल रहा था। इसी में दोनो तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगा। मृतक के बेटा मो. जावेद ने बताया कि पापा खाना खाकर टहलने निकले थे। इसी दौरान चल रहे पत्थर व ईंट पिता को लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी ह...