सीतामढ़ी, जुलाई 17 -- Sitamarhi News: शिवहर। पुलिस ने पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार किए गए कुल अभियुक्तों में से 3 लोगों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने शराब से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, विभिन्न थानों में दर्ज पुराने कांडों के मामलों में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 फरार अभियुक्तों को दबोचने में सफलता पाई है। साथ ही न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के त्वरित निष्पादन की दिशा में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 3 मामलों में वारंट का सफलतापूर्वक निष्पादन किया। इसके...