सीतामढ़ी, अक्टूबर 4 -- Sitamarhi News: चोरौत। थाना पुलिस ने रविवार को एनएच-227 स्थित चंद्रसेना मोड़ के समीप गैस गोदाम के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा। जांच से बचने के लिए कई चालक मुख्य मार्ग छोड़कर दूसरे रास्तों से जाते दिखे। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी और एसपी के निर्देश पर नियमित वाहन जांच की जा रही है। एसआई सोमनाथ के नेतृत्व में पुलिस बल ने दोपहिया समेत अन्य वाहनों की जांच की। हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और वाहन के कागजात की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों से कुल 17 हजार रुपये का चालान काटा गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान क...