सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- Sitamarhi News: नानपुर। तेज रफ्तार की कहर ने मंगलवार को नानपुर में एक युवक की जान ले ली। रुन्नीसैदपुर-पुपरी स्टेट हाईवे के गौरी में मंगलवार को अज्ञात वाहन ने युवक को ठोकर मार दी। घायल हालत में इलाज के लिए उसे सीएचसी नानपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान नानपुर प्रखंड के गौरा पंचायत वार्ड 13 निवासी शंभू ठाकुर के पुत्र जितेंद्र कुमार ठाकुर (30 वर्ष) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना के अवर निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार, कुश कुमार शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गौरा पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू महिला सेल की अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, पंसस श्रीनारायण पंडित ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सरकार से उचित मुआव...