सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- Sitamarhi News: प्रलयंकर सुरसंड। नगर पंचायत सुरसंड के वार्ड 2 स्थित बाईपास चौक के पास वेलकम बोर्ड (प्रवेश द्वार) लगाने पहुंचे संवेदक के कर्मियों को वार्ड पार्षद कुंदन कुमार ने बोर्ड की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लगाने से रोक दिया। विरोध के बाद कर्मी क्रेन व अन्य उपकरणों संग बिना बोर्ड लगाए लौट गए।पार्षद कुंदन ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा रामबाग, बाईपास चौक एवं विररख सीमा पर तीन प्रवेश द्वार लगाए गए थे। जिन पर प्रति बोर्ड करीब नौ लाख रुपये खर्च होने का दावा किया गया। उनका कहना है कि बोर्ड की वास्तविक निर्माण लागत ढाई से तीन लाख रुपये से अधिक नहीं रही होगी। जबकि शेष राशि की अनियमितता की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया सामग्री के कारण मई माह में आई आंधी में बाईपास चौक का बोर्ड गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया था। इ...