सीतामढ़ी, जुलाई 30 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के राजकीय बुनियादी विद्यालय, पकड़ी (डुमरा) में बुधवार को आयोजित दिव्यांग बच्चों के प्रमाणीकरण, मूल्यांकन एवं सहायक उपकरण जांच शिविर कई परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आया। शिविर में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे दिव्यांग छात्र-छात्राओं की चिकित्सकीय जांच की गई और उन्हें दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड तथा आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर में 77 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण किया गया। इनमें से 43 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड के लिए चिह्नित किया गया। वहीं, उपकरण जांच के दौरान दो बच्चों को व्हीलचेयर, दो को ट्राइसाइकिल, एक को एमआर किट, पांच को श्रवण यंत्र, एक को ब्रेल किट तथा छह बच्चों को कृत्रिम अंग (आर्टिफिशियल लिंब्स) उपलब्ध कराने के लिए च...