सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। लखनदेई नदी में सोमवार को पानी छूने के दौरान पैर फिसलने से सात वर्षीय बच्चा गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। उसकी पहचान सैदपुर घाट वार्ड 11 निवासी मुरली पासवान के सात वर्षीय पुत्र शिवा कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि शिवा शौच के बाद नदी किनारे पानी छूने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई को डूबता देख नौ वर्षीय बड़ा भाई आदित्य कुमार उसे बचाने नदी में उतर गया। शिवा को पकड़ने के दौरान आदित्य भी डूबने लगा। इसी बीच नदी में मछुआरों द्वारा लगाए गए बांस को आदित्य ने पकड़ लिया और किसी तरह बाहर निकल आया。

शोध अभियान इस दौरान शिवा का हाथ उसके हाथ से छूट गया और वह गहरे पानी में चला गया। शिवा के पिता मुरली पासवान दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उसकी मां काजल दे...