सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर में नवजातों को लावारिस हालत में छोड़ने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार शाम नगर क्षेत्र के रिंग बांध स्थित लखनदेई नदी किनारे कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव मिला। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल रहा। वहीं, नवजातों के शव मिलने की घटनाओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था और कथित फर्जी क्लीनिकों के संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले रीगा स्थित चीनी मिल परिसर के नाले में भी एक नवजात का शव मिला था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर नवजातों को इस तरह लावारिस छोड़ने की घटनाओं पर रोक कब लगेगी। हालांकि, लखनदेई नदी किनारे मिली बच्ची को किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा, इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष...