सीतामढ़ी, नवम्बर 29 -- Sitamarhi News: शिवहर,हिप्र। प्रभारी डीएम सह डीडीसी संजय कुमार ने शनिवार को पिपराही प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवास योजना, आरटीपीएस सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा और स्थापना संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पंचायत सरकार भवन मेसौढ़ा व पंचायत में चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। साथ ही प्रखंड संसाधन केंद्र में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत चल रहे रंग-रोगन और मरम्मत कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता भी देखी। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली व अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्राप्त आवेदनों और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को अनावश्...