सीतामढ़ी, जुलाई 8 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (बीएसएसीएस), पटना के तत्वावधान में मंगलवार को श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज, सीतामढ़ी में जिला स्तरीय रेड रन-2026 प्र्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें आरएसएस साइंस कॉलेज की छात्रा नूतन कुमार को प्रथम व राम सेवक सिंह महिला कॉलेज, डुमरा की छात्रा पुष्पा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त की। अन्य छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन की। महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिला नोडल अधिकारी सह आरएसएस महिला कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरती पांडेय समेत अन्य प्राध्यापकों ने रेड रन में उत्कृतष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने इस उपलब्धि के साथ राज्य स्तरीय ...