सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: नरकटियागंज। नगर के रोड ओवर ब्रिज पर एक महिला से मोबाइल व मंगलसूत्र की ठगी कर ली है। घटना शुक्रवार की दोपहर की है। मामले में अजुआ सुगौली गांव निवासी गुड़िया देवी ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है। आवेदन में उसने बताया है कि वह अपने नैहर साठी गांव जा रही थी। ओवर ब्रिज पर वह टेम्पो में बैठ गयी। इसी बीच एक अंजान युवक भी टेम्पो में बैठ गया। उसने कहा कि दीदी कहां जा रही हो। उसने साठी गांव जाने की बात बताई। युवक ने कहा कि दीदी उसे एक रुपए की गड्डी मिली है। टेम्पो से उतरकर चलिए,रुपये आधे आधे बांट लेंगे। वह उसके झांसे में आ गई और टेम्पो से उतरकर उसके साथ चलने लगी। इसी क्रम में युवक ने उसका मोबाइल व मंगलसूत्र बहलाकर ले लिया। उसने आगे आगे चलने को कहा और टेम्पो में बैठने को कहकर पीछे से गायब हो गया। खोजबीन के बा...