सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। प्रखंड क्षेत्र के भनसपटी गांव स्थित श्री श्री 108 श्री बाबा भुनेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में सोमवार को शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय नवचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। 551 कन्याओं के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा का मार्ग शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए बागमती नदी तट पहुंची। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद 551 कन्याओं ने बागमती नदी से पवित्र जल कलश में भरा। इसके बाद शोभायात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। आयोजकों के अनुसार, 17 से 25 अगस्त तक नव चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।...